February 5, 2026

गर्मी और बरसात से बचने फ़ोल्डिंग छाते का वितरण करते हुए-प्रखर

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

संगम सेवा समिति संस्थापक प्रखर अग्रवाल द्वारा आज सराईपाली नगर में सड़क किनारे छोटे कामगारों को तपती धूप से बचने और बरसात के समय में बारिश से बचने के लिए स्वयं तपती गर्मी में जाकर जूता सिलाई करने वाला मोची,ठेला वाला,होटल ठेले वाला,आम बेचने वाली,चाबी बनने वाला जैसे छोटे कामगार को फ़ोल्डिंग छाते का वितरण किया गया l
जिसे पाकर छोटे कामगार खुश होकर
संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किए l
प्रखर का कहना है कि छोटे कामगार को धूप और वर्षा से बच सके इसके लिए फोल्डिंग छाते का वितरण किया जिससे उन कामगारों को छांव मिले l
प्रखर अग्रवाल के साथ में संगम सेवा समिति के सदस्य तुषार सेन,आशीष सेन,आयुष साहू,अभिनय शाह उपस्थित रहे l