स्कूल संचालन समय मे हुआ परिवर्तन
सारंगढ़ – नवगठित जिला सारंगढ़, बिलाईगढ़ के युवा संपादक रवि तिवारी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से प्रदेश के समस्त स्कूलों में मार्च,अप्रैल की बढ़ती गर्मी को देखते हुए निवेदन किया गया था,जिस पर मुख्यमंत्री जी ने तत्काल संघ्यान लेते हुए प्रदेश के समस्त स्कूलों में समय मे परिवर्तन किया गया है।
छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेशभर में स्कूल संचालन के समय में बदलाव किया है. सभी संभागीय संचालक व सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर स्कूल का समय बदलने कहा गया है.
एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला, हायर सेकेंडरी स्कूलों का समय बदला गया है. स्कूल का संचालन अब सुबह 7 बजे 11 बजे तक होगा. दो पाली में संचालित स्कूलों के लिए प्राथमिक स्कूलों का संचालन सात बजे से 11 बजे तक होगा. हाई-हायर सेकंडरी स्कूलों के लिए 11 से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।युवा संपादक और सारंगढ़ जिले के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश