सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली क्षेत्र में पूर्व सैनिक परिषद फुलझर अंचल की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें अंचल के विभिन्न रूप में सेना में अपनी सेवा देने के पश्चात सेवानिवृत्ति सैनिकों द्वारा सैनिक संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और वर्तमान में निर्माण अधीन शहीद स्मारक जो कि बसना में प्रगतिशील है उस कार्य को और गति देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमे संगठन में एक नई मजबूती और कार्यों को करने में सरलता होगी l
ज्ञात होगी हमारे फुलझर अंचल में पूर्व सैनिकों के द्वारा विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं इस कड़ी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य एवं फुलझर डिफेंस एकेडमी के नाम से संस्था चलाई जा रही है इसके संचालक धर्मेंद्र चौधरी हैं, यहाँ प्रशिक्षित बच्चों को अपने सैनिक परिवार के साथ मिलकर भविष्य में सेवा में जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं साथ ही साथ विजय दिवस,कारगिल विजय दिवस,शहीदी दिवस इंडिपेंडेंस डे पर मैराथन जैसे विभिन्न आयोजन कर समाज हित में सदैव अनवरत कार्य कर रहे है । किसी भी संस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए अध्यक्ष की आवश्यकता होती है जिस कड़ी में पूर्व सैनिक परिषद फुलझर अंचल के संरक्षक एवं सभी सदस्यों की पूर्ण सहमत से संगठन को एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए अध्यक्ष का प्रभार पूर्व सैनिक धर्मेंद्र चौधरी को फुलझर डिफेंस अकादमी के संचालक है को दिया गया है ।
बैठक में उपस्थित संरक्षक राधेश्याम पटेल,महेंद्र कैवट,सदाशिव चौहान,पूर्व अध्यक्ष लोकनाथ डडसेना,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू,कोषाध्यक्ष मायाराम पटेल,सह कोषाध्यक्ष मनोज सोनी एवं सभी सम्माननीय सदस्य विजय प्रधान, शौकीलाल पटेल,पुरुषोत्तम डडसेना, जय प्रकाश नायक,सभी पूर्व सैनिक का धन्यवाद एवं आभार प्रकट कर धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि वह अपने कार्यभार को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए आंचल में सैनिकों एवं समाज हित के लिए के लिए अनवरत कार्य करते रहेंगे ।
अंत में संगठन के संरक्षक द्वारा बैठक की समापन की घोषणा करते हुए आगामी 2 जून 2024 को सरायपाली में आयोजित विशाल रक्तदान एवं मेडिकल चेकअप के लिए सभी सदस्यों का सहयोग एवं अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान महादान करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया गया ।।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न