September 22, 2026

पैसा निकाल काम नहीं करने वाली मनसा नहीं हुई पूरी,,,15वें वित्त की राशि से स्वागत गेट-नाली निर्माण नहीं, 2.40 लाख की वसूली का मामला

बिलाईगढ़ ( खबर निरीक्षण ) ग्रामीणों की शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और बिना काम कराये…

खबर शेयर करें

बिलाईगढ़ ( खबर निरीक्षण ) ग्रामीणों की शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और बिना काम कराये पैसे आहारण करने का बड़ा खुलासा हुआ है जहाँ अब पंचायत सचिव को भरने पड़ेगे पैसे आपको बता दे ग्राम पंचायत मुड़पार (स) में 15वें वित्त आयोग की राशि से स्वागत गेट एवं नाली निर्माण कार्य नहीं कराने तथा राशि का आहरण कर गबन किए जाने की शिकायत की जांच में शिकायत की पुष्टि होने का मामला सामने आया है। जिसमे कुल राशि 2.40 लाख रुपए की वसूली का आदेश किया गया है

सचिव



शिकायतकर्ताओं विजेन्द्र सिंह, पवन कुमार साहू एवं राजेश लहरे ने ग्राम पंचायत मुड़पार (स) के सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध बाजार चौक के पास स्वागत गेट तथा नाली निर्माण के लिए 15वें वित्त की राशि से कार्य नहीं कराने और राशि आहरित करने संबंधी शिकायत जनदर्शन में किया गया था

शिकायत के बाद जांच अधिकारियों द्वारा जाँच किया गया जिसमे पैसे तो आहरण किया गया था शिकायत लेकिन काम नहीं कराया गया तो जाँच मे सही पाए जाने के बाद तत्कालीन पंचायत सचिव छत्त राम साहू के विरुद्ध शिकायत की पुष्टि हुई है। साथ ही उक्त निर्माण कार्य की कुल राशि 2.40 लाख रुपए को अब उनसे वसूली करने की प्रक्रिया की जा रही है अब देखना होगा की कब तक राशि की वसूली कर पाती है विभाग