संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने में जुटी है कांग्रेस
सारंगढ़ बिलाईगढ़ (खबर निरीक्षण)भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बार बार चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब बौखलाहट में लगातार देशद्रोही आचरण पर उतर आए हैं। राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और झूठ-फरेब की राजनीति करने में जुटी हुई है।
चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता से बेनकाब हुआ कांग्रेस का झूठ
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त समेत तीनों आयुक्तों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह साबित हो गया है कि चुनाव आयोग में मतभेद संबंधी कांग्रेस के तमाम दावे न केवल खोखले हैं, बल्कि जान-बूझकर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने की राहुल गांधी की सोची-समझी साजिश है। केंद्रीय चुनाव आयोग के बयान से ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो गया है।
संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना हताशा का प्रतीक
ज्योति पटेल ने स्पष्ट किया कि आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं और भारत के चुनाव आयोग की साख दुनिया भर में है। निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठाना विपक्ष की हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, तो कभी ईवीएम (EVM) पर तो कभी चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगाने लगती है।
विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने का आरोप
भाजपा नेतृत्व ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। विदेशी सरजमीं पर जाकर देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उनकी पुरानी आदत बन चुकी है।
प्रेस वार्ता के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने मांग की कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए गए झूठे आरोपों और भ्रम फैलाने की राजनीति के लिए देश और केंद्रीय निर्वाचन आयोग से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। प्रेसवार्ता में शामिल हुए भाजपा महामंत्री अमित तिवारी,जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, सह प्रवक्ता प्रकाश अग्रवाल,मीडिया प्रभारी रवि तिवारी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश अजगले सहित अन्य रहे

More Stories
सेवा संकल्प अभियान का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम घरघोड़ा मे सांसद हुए शामिल
खेल के मैदान से सफलता के सबक तक…डॉ.मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय और रविशंकर स्कूल रायगढ़ का यादगार ट्विनिंग कार्यक्रम
लगातार बारिश के बीच नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन हाई अलर्ट, जिले में बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था सक्रिय