सारंगढ़-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम चूलेरा के पास बुधवार को बाइक और ट्रक के बीच टक्कर…
सारंगढ़-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम चूलेरा के पास बुधवार को बाइक और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति को गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाइक और ट्रक दोनों ही सारंगढ़ की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों वाहनों के बीच टक्कर होने की बात सामने आ रही है। तीनो युवक सरसिवा क्षेत्र का बताया जा रहा है
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

More Stories
शिक्षा शर्मा आगामी आदेश तक संभालेंगी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी
हाई स्कूल हरदी में समाज कल्याण और पुलिस विभाग का संयुक्त आयोजन, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
तालाबंदी के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण,भगतदेवरी के पास हाईवे जाम,6 में से 2 ही शिक्षक पदस्थ