October 14, 2026

प्रदेश के तकनिकी सहायक ( VB GRAM G ) 15 तारीख को रायपुर मे करेंगे प्रदर्शन,,, सारंगढ़ जिले की टीम ने कलेक्टर को सौपा मांग पत्र

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :टारजन महेश (खबर निरीक्षण)
छत्तीसगढ़ तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर के तकनीकी सहायक कर्मचारी अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर 13 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन के रहे। जिसमे सारंगढ़ बिलाईगढ़ की सभी तकनिकी सहायक ने आज कलेक्टर को अपनी माँग पत्र सौपते हुए रायपुर प्रदर्शन मे शामिल होंगे आपको बता दे सारंगढ़ जिला मुख्यालय के मेला ग्राउंड में तकनीकी सहायक निम्न मांगो को लेकर धरने पर बैठे है जिला स्तर पर दो दिन फिर तीसरे दिन रायपुर रुख करेंगे
प्रमुख मांगें:
समायोजन एवं नियमित पद सृजन: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ‘विकसित भारत जी राम जी’ (VB GRAM G) योजना में कार्यरत समस्त तकनीकी सहायकों का नियमित पद सृजित करते हुए समायोजन किया जाए।
स्थायीकरण नियमावली लागू हो: नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक समस्त तकनीकी सहायकों की सेवा शर्तें पंचायत विभाग में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों की भांति ‘स्थायीकरण नियमावली’ के तहत तत्काल लागू की जाएं।
पदनाम में परिवर्तन: ‘विकसित भारत जी राम जी’ में कार्यरत तकनीकी सहायकों का पदनाम बदलकर “कनिष्ठ अभियंता” (VB GRAM G) किया जाए।
तकनीकी सहायकों की मुख्य

तकनीकी सहायको ने अधिकारियों के समक्ष अपनी विभिन्न व्यावहारिक एवं मानसिक समस्याओं को विस्तार से रखा है:
​मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न: मांग आधारित योजना को लक्ष्य आधारित बनाकर कर्मचारियों पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। मूल दायित्वों के अतिरिक्त अन्य कार्यों की जिम्मेदारी देकर उत्पीड़न किया जा रहा है।
​प्रधानमंत्री आवास योजना की अनुचित जवाबदेही: राज्य स्तर पर पर्याप्त सेटअप न होने के बावजूद जिला व जनपद स्तर पर तकनीकी सहायकों को ही शत-प्रतिशत आवास पूर्ण कराने की जिम्मेदारी देकर कार्रवाई, वेतन काटने या सेवा से पृथक करने की धमकी दी जाती है।
​समय पर वेतन न मिलना: महंगाई के इस दौर में समय पर वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। कभी 2 माह, तो कभी 3-4 माह तक वेतन लंबित रहता है। इसके अलावा 3 साल बीत जाने के बाद भी वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिला है।
​
​33 जिलों के तकनिकी सहायक अब प्रदेश कूच करेंगे 15 तारीख को पुरे प्रदेश मे रहेगा प्रभाव:
​संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के समस्त 33 जिलों के राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर यह सांकेतिक हड़ताल रहेगी। यदि समय रहते प्रशासन व सरकार द्वारा उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समाधान नहीं निकाला गया, तो कर्मचारियों में असंतोष और बढ़ सकता है।