“भक्ति का अनूठा संकल्प! माँ रुद्रेश्वरी के दर्शनार्थ निकलेगी भव्य पदयात्रा”
सरायपाली : खबर निरीक्षण
श्रद्धा,आस्था और भक्ति के पावन संगम के रूप में माँ जगदम्बा की असीम कृपा एवं माँ रुद्रेश्वरी के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति के साथ 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
जनपद पंचायत सरायपाली की स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास सभापति श्रीमती उषा लालकुमार पटेल के नेतृत्व में यह पदयात्रा दोपहर 2 बजे पाटसेन्द्री से प्रारंभ होकर डूमरपाली,कोकड़ी,परसकोल, कलेण्डा एवं कुर्मीपाली होते हुए माँ रुद्रेश्वरी मंदिर,सिंघोड़ा पहुँचेगी।
पदयात्रा के दौरान माँ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय होगा और श्रद्धालु माता रानी के श्रीचरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि,शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना करेंगे।
इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं माता भक्तों से आत्मीय आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में सहभागी बनकर अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित करें तथा माँ रुद्रेश्वरी का पावन आशीर्वाद प्राप्त करें।
माँ रुद्रेश्वरी की भक्ति से जन-जन का जीवन मंगलमय हो,हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो और माँ की कृपा समस्त क्षेत्र पर सदैव बनी रहे—इसी मंगलभाव के साथ इस पावन पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

More Stories
ठेलकाभाठा में बिजली संकट: 5 दिनों से अंधेरे में ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग से लगाई गुहार
सतनामी समाज ने कांग्रेस नेतृत्व के दृष्टिकोण पर उठाए सवाल; निष्पक्ष सामाजिक न्याय और आत्ममंथन की मांग
2027 की राष्ट्रीय जनगणना में निष्पक्ष जाति गणना और OBC ड्रॉप-डाउन सूची शामिल करने की उठी मांग