October 15, 2026

छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

खबर शेयर करें

संगठन विस्तार करते हुए शिक्षक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया।

सारंगढ़ । छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक पुष्पवाटिका सारंगढ़ में 14 अक्टूबर को शाम 5 बजे लिया गया। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा किया गया एवं पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से महंगू दास भारद्वाज को कार्यकारी जिलाध्यक्ष , दुजराम कुर्रे को जिला उपाध्यक्ष , दउवा टण्डन को सहसचिव एवं भूपेंद्र जांगड़े को महामंत्री बनाया गया। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित किया।

कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं में सर्विस बुक संधारण , शासन द्वारा लम्बित महंगाई भत्ता (DA), जनगणना कार्य एवं संकुल समन्वयकों द्वारा किये गए कार्यों की अर्जित अवकाश सहित कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा । उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए काम करने की बात कही गई।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाना और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करना संगठन की प्राथमिकता है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन में अधिक से अधिक शिक्षक-कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने तथा ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी सहमति व्यक्त की गई। वक्ताओं ने एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि आपसी समन्वय, सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल की जा सकती है।

बैठक में जिला अध्यक्ष विमल कुमार अजगल्ले, सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार मनहर, बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर लाल जाटवर एवं बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत वर्मा सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी रामलाल खुराना, भुनेश्वर बेरकर, दउवा टंडन एवं दुजराम कुर्रे सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, शिक्षक-कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा उनके अधिकारों एवं हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि शिक्षक-कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और न्यायोचित मांगों के लिए संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।
उक्ताशय की जानकारी क्रांतिकारी शिक्षक संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एम डी भारद्वाज एवं ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र मनहर , जिला महामंत्री भूपेंद्र जांगड़े एवं मीडिया प्रभारी भुनेश्वर बेरकर द्वारा संयुक्त रूप से दी गयी।