October 26, 2026

अपर कलेक्टर दशरथ सिंह राजपूत को सारंगढ़ एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाइगढ़ (खबर निरीक्षण)छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के परिपालन में जिला सारंगढ़-बिलाइगढ़ में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत जिला सारंगढ़-बिलाइगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री उमेश कुमार साहू (राप्रसे) का स्थानांतरण कार्यालय कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा में किए जाने के फलस्वरूप उन्हें दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को पूर्वाहन में नवीन पदस्थापना स्थल के लिए भारमुक्त कर दिया गया है।
इसके साथ ही, प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला सारंगढ़-बिलाइगढ़ के अपर कलेक्टर दशरथ सिंह राजपूत को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।