सारँगढ़ -भाजपा युवा मोर्चा सालर मल्दा मंडल के अध्यक्ष संजीव शर्मा का दावा है कि लोकसभा चुनाव के पूर्व ही सारंगढ़- बिलाईगढ़ एवं रायगढ़ जिले में भाजपा के प्रति लोगों का अपार प्रेम एवं विश्वास देखने को मिल रहा था।वहीं मोदी की गारंटी और घोषणा पत्र में किया हुआ वादा लोगों के मन को भा गया है।महतारी वंदन योजना के तहत सभी महिलाओं के खाते में प्रति माह 1 हजार रुपए की घोषणा के सफल होते ही महिलाओं में भाजपा के लिए भरोसा और उम्मीद जाग उठी थी।ऐसे में महिलाओं का वोट भाजपा के लिए बड़ा वोट बैंक साबित हुआ है।क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा भी क्षेत्र की जनता को भाजपा के घोषणा पत्र और कार्यों का प्रचार प्रसार जोरों पर किया।जिसका परिणाम 4 जून को यह देखने को मिलेगा की भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 2 लाख वोटों से जीत दर्ज करेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन