सारंगढ़ बिलाईगढ़ -जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा द्वारा एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अमले को लेकर जिले में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। इस प्रशासनिक कार्रवाई के तहत 10 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) सहित कुल 61 पुलिसकर्मियों का अन्य थानों, चौकियों और शाखाओं में स्थानांतरण किया गया है।


जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और उत्कृष्ट पुलिसिंग को धरातल पर उतारने के लिए इस प्रकार के प्रशासनिक सुधार एवं फेरबदल आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को और अधिक त्वरित, संवेदनशील और पारदर्शी पुलिस सेवाएं मिल सकें।

More Stories
पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, तत्काल काम पर लौटने का आदेश; अनुपस्थिति पर ब्रेक इन सर्विस की चेतावनी
राम अवतार अस्पताल सरायपाली में हर बुधवार विशेष स्वास्थ्य सुविधा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी
शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित