filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 65536; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.254683, 0.5415275);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 158.78433;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 40;zeissColor: bright;
सारंगढ़-बिलाइगढ़ (खबर निरीक्षण)सारंगढ़ बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास ऑटो चालकों को वाहन खड़ा करने के लिए उचित स्थान न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ‘ऑटो चालक कल्याण संघ’ जिला सारंगढ़-बिलाइगढ़ (पंजीयन क्रमांक 122202361814) के बैनर तले चालकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उल्लेखनीय है कि सारंगढ़ बस स्टैंड परिसर में ऑटो संचालकों के लिए कोई निश्चित या उचित स्थान निर्धारित नहीं है। इसके अलावा, जो ऑटो चालक सारंगढ़ के स्थानीय निवासी हैं और जिनके वाहन बस स्टैंड परिसर के अंदर रखे जाते हैं, वे संघ के चालकों तथा अन्य ऑटो चालकों को वहाँ से भगा देते हैं और ऑटो खड़ा नहीं करने देते।

स्थान के अभाव और इस प्रकार के विरोध के कारण ऑटो चालकों के सामने रोजी-रोटी कमाने का संकट खड़ा हो गया है। बस स्टैंड के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर जगह न मिलने के कारण चालकों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
कलेक्टर से की गई मुख्य मांग
ऑटो चालक कल्याण संघ ने कलेक्टर से विनम्र निवेदन किया है कि सारंगढ़ बस स्टैंड परिसर के अंदर तथा आसपास ऑटो खड़े करने और उनके सुचारू संचालन हेतु एक निश्चित स्थान/जगह प्रदान की जाए, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपना रोजगार चला सकें ।

More Stories
विवेक कुमार पटेल होंगे बरमकेला तहसीलदार,,,, वही नायब तहसीलदार कोमल साहू का हुआ पदोन्नति बने तहसीलदार
प्रशासन का एक और फरमान जारी,, हड़ताली पटवारियों को बस्ता जमा करने का आदेश जारी ,
पंचायत सचिव छतराम साहू निलंबित,,,, ग्रामीणों ने की थी शिकायत