सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 जून 2024/लोकसभा सीट जांजगीर चांपा और रायगढ़ के मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश साहू की उपस्थिति में बिलाईगढ़ विधानसभा के मतगणना ऑब्जर्वर श्री जी स्रीनी और सारंगढ़ विधानसभा के मतगणना ऑब्जर्वर श्री रमेश कोलार के समक्ष द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। इस दौरान सहायक रिटर्निग अधिकारी (एआरओ) श्री वासु जैन, डॉ स्निग्धा तिवारी, नोडल अधिकारी स्वीप श्री हरिशंकर चौहान, निर्वाचन कर्मी के प्रभारी अधिकारी श्री एस सी सिंह, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना, डीआईओ (एनआईसी) श्री आशीष वर्मा उपस्थित थे। तृतीय और अंतिम रेन्डमाइजेशन 4 जून 2024 को सुबह 5 बजे मतगणना ऑब्जर्वर की उपस्थिति में किया जाएगा। इस रेण्डमाईजेशन से बनी सूची अनुसार तय किया जाता है कि कौन सा कर्मी किस टेबल पर बैठकर चुनाव रिजल्ट की गिनती कार्य करेगा।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न