सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 जून 2024/आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण युवा जो ड्रॉप लेकर इंजीनियरिंग (पीईटी/जेईई) और मेडिकल (पीएमटी/नीट) प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए निशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित है। 01 जुलाई 2024 के शाम 4 बजे तक सारंगढ़ के कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित “सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में आवेदन जमा किया जा सकता है। इसमें 100 अभ्यर्थी का चयन किया जाना है, जिसमें 64 एसटी और 36 एससी वर्ग के अभ्यर्थी होंगे। आवेदन पत्र, विज्ञापन, पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र, परिणाम आदि की जानकारी वेबसाइट tribal.cg.gov.in ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त किया जा सकता है।

More Stories
जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का सीएमएचओ ने लिया जायजा, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी उपचार व्यवस्था
हमारी सरकार पूर्णतः किसान हितैषी : जगन्नाथ पाणिग्रहीप्रति एकड़ ₹13,839 की अंतर राशि को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता
धान खरीदी केंद्र की दूरी को लेकर किसानों में आक्रोश, सुवरगुड़ा के किसानों ने दी सड़क जाम की चेतावनी