बसना : गोपाल लहरिया
छ.ग.जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की मासिक बैठक आज बसना में अम्बेडकर चौक स्थित बनारसी काम्प्लेक्स में आयोजिय की गयी,जिसमे यूनियन के जिलाध्यक्ष बलराज नायडू मुख्य रूप से उपस्थिति रहे l
इस बैठक में नए साथियों को छ.ग.जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का आईडी कार्ड प्रदान किया गया साथ ही साथ जिलाध्यक्ष महोदय द्वारा नए सदस्य दीपक कुमार जगत का पुष्प हार से स्वागत कर यूनियन में शामिल किया गया,आगे चर्चा में यूनियन के सदस्यों द्वारा बरसात में बृहत वृक्षारोपण पर सहमति बनी जिस पर जिलाध्यक्ष नायडू ने कहा कि कम से कम अपने-अपने माता-पिता के नाम पर एक-एक वृक्ष जरूर लगाएं और वृक्षरोपण के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।
सदस्यों द्वारा नए शिक्षण सत्र 2024-25 में दुरस्त शासकीय प्राथमिक शालाओ के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण करने संबंधी निर्णय लिया गया और चर्चा में जिलाध्यक्ष महोदय द्वारा अपने आस-पास के समस्त सामाजिक समस्याओं को उजागर करने एवं अपने आस-पास हो रहे भ्रष्टाचार की तरफ शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने कहा l
बैठक में सम्माननिय सदस्यों द्वारा आने वाले दिनों में जिलाध्यक्ष नायडू जी के मार्गदर्शन में जिलास्तरीय बैठक संबंधी विचार विमर्श किया गया,और नए सदस्यों को यूनियन में जोड़ने की सहमती बनी l
इस दौरान जिलाध्यक्ष बलराज नायडू, जिलाउपाध्यक्ष द्वय नारायण दुबे,मुजम्मिल कादरी,जिला महासचिव सुखदेव वैष्णव,ब्लॉक अध्यक्ष केशव साहू,अभय धृतलहरे,दुर्गाप्रसाद अग्रवाल,रूपानंद साव,केशव कुमार साव,कुलदीप दुबे,परशु कैवर्त,दीपक कुमार जगत और पत्रकार साथी उपस्थित थे।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न