बिलाईगढ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल बिलाईगढ़ के साहू भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबंध कार्यकारिणी की आवश्य्क बैठक संपन्न हुई जिसमे बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव ने बिलाईगढ़ विधानसभा के पांचो मंडलों के कार्य योजना की समीक्षा की। सभी कार्यकर्ताओं को बल देते हुए देश हित में पार्टी को मजबूत करने के साथ हर क्षेत्र में बहुमत से जीत दर्ज करने के लिए हौसला बढ़ाया। इस दौरान बैठक में विशेष रूप से शामिल सभी अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। बैठक में मुख्य रूप से संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, भाजपा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, लोकसभा सह संयोजक एवं छाया विधायक डॉ. दिनेश लाल जांगड़े , अनु. जाति प्रदेश महामंत्री बेदराम जांगड़े, प्रबंध कार्यकारिणी सहित विधानसभा क्षेत्र के अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन