युवाओं को शामिल होने की अपील
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 जुलाई 2024/ बिलाईगढ़ विधानसभा के युवाओं के लिए 2 जुलाई 2024 को सांस्कृतिक भवन सारबिला अकादमी संस्थान पुराना बस स्टैंड भटगांव में शाम 4 बजे से वायुसेना द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री धर्मेश साहू के पहल पर भारतीय वायुसेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के शैक्षिक संस्थानों में भारतीय वायुसेना भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में इच्छुक युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए वायु सेवा ने अपील किया है जिससे युवा अपने कैरियर का लाभ उठा सकते हैं।

More Stories
जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का सीएमएचओ ने लिया जायजा, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी उपचार व्यवस्था
हमारी सरकार पूर्णतः किसान हितैषी : जगन्नाथ पाणिग्रहीप्रति एकड़ ₹13,839 की अंतर राशि को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता
धान खरीदी केंद्र की दूरी को लेकर किसानों में आक्रोश, सुवरगुड़ा के किसानों ने दी सड़क जाम की चेतावनी