किसानों की जमीनी समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
बरमकेला – छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला किया है। जहां किसानों और भू-स्वामियों को अब दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व मामले के तत्काल निराकरण के लिए सीएम साय की मंशानुरूप राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश दिए थे।पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के भी निर्देश दिए हैं।
जिसके बाद किसानों को राहत के लिये राजस्व पखवाड़ा की शुरुआत सरिया तहसील के ग्राम साल्हेओना से की गई जहां किसानों की जमीनी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।
इस राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत जिले के अनुविभागों में अविवादित नामांतरण,अविवादित बंटवारा,विवादित नामांतरण, विवादित बंटवारा,सीमांकन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार,अतिक्रमण,विक्रय से संबंधित शिकायत,पट्टे संबंधी मामले,राजस्व अभिलेखों का अद्यतीकरण,ऋण पुस्तिका अद्यतीकरण,भू अर्जन भूमि परिवर्तन,आरबीसी 6-4 मामले,सड़क दुर्घटना,बीमा दावा के मामले,अवैध खनिज उत्खनन,अवैध वृक्ष कटाई, अस्थायी जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों के प्राप्त आवेदनों के निराकरण किए जा रहे हैं।
साल्हेओना में आयोजित शिविर में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर कुल 51 मामलों का निराकरण किया गया तथा 04 मामले लंबित है।
राजस्व पखवाड़ा में इनकी रही उपस्थिति-
सरिया तहसीलदार शनि कुमार पैंकरा,राजस्व निरीक्षक गोपाल सिंह पोर्ते,सहायक ग्रेड 02 लखेश्वर सिंह मण्डावी, सहायक ग्रेड 03 अमन प्रधान,डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील प्रधान,लोकसेवा आपरेटर विजय शंकर रात्रे, सरिया मण्डल भाजपा के महामंत्री चूड़ामणि पटेल,जनपद पंचायत सदस्य शुकदेव दुआन, व्याख्याता अवधराम बेहरा,सचिव मनोज कुमार रात्रे,बिलाईगढ़ सरपंच हेमसागर सारथी,बरगांव सरपंच भुवन विजय मालाकार के अलावा भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।








Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न