March 23, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर सरायपाली में किया गया वृक्षारोपण

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर सराईपाली में संगम सेवा समिति एवं जागृति युवा शाखा सराईपाली सामाजिक जनों ने मिल कर विशाल वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया,जिसमे आम,कटहल,नीम,आँवला,गुलमोहर,कदम.मन्दार.जामुन व विभिन्न प्रकार के लगभग 151 पोधों का रोपण किया गया l
सरस्वती शिशु मंदिर संस्था ने भी अतिथियों को भेंट स्वरूप पौधों का वितरण कर वृक्षारोपण का संदेश दिया और संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के लिए पेड़-पौधों का महत्व को बताया,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तरसिंह नायक,सरिता साहू,बिहारी लाल अग्रवाल,प्रखर अग्रवाल,विष्णु अग्रवाल,घंसीराम अग्रवाल,त्रिलोचन कर,तुषार सेन,तरुण गड़तिया,आयुष सहु,अभिनय साह,किशन जायसवाल,विजय नाग साथ ही साथ सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय समिति व छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा l