सारंगढ़ बिलाईगढ़ / कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में दिनांक 12.9.2024 को समस्त छात्रावास अधीक्षकों का बैठक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री आशीष बनर्जी द्वारा लिया गया बैठक में छात्रावास संचालन के संबंध में विशेष चर्चा कर आवश्यक निर्देश देते हुए छात्रावास में रहकर छात्रावास संचालन करने छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिया गया । छात्रावासी छात्र छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं भोजन नाश्ता एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्रियो की व्यवस्था करना, किचन गार्डन साफ सफाई कार्य आदि पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया गया। प्रवेश के संबंध में भरी सीट एवं रिक्त सीटों के संबंध में भी चर्चा की गई। जर्जर भवन या रूम में बच्चों न रखा जाय एवम प्रस्ताव देने निर्देशित किया गया। अनुपयोगी सामग्रियों का अपलेखन एक सप्ताह के अंदर करने निर्देश दिया गया। बैठक में तीनों ब्लॉक के विकास खंड प्रभारी क्रमशः विमल अजगल्ले सारंगढ़ ,गिरिवर नायक बरमकेला, सालिकराम जायसी बिलाईगढ़ एवम समस्त छात्रावास /आश्रम अधीक्षक उपस्थित थे।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न