8 सितम्बर को माननीय पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग.शासन श्री भूपेश बघेल द्वारा भी हुई थीं सम्मानित
रायगढ़। शिक्षक कला एवं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा दि.14.09.2024 को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन साहू भवन सारंगढ़ में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, प्रांताध्यक्ष श्री कौशलेंद्र पटेल, से.नि.प्राचार्य एवं सलाहकार डॉ.प्रमोद आदित्य,महासचिव डॉ.बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष श्री महेत्तर लाल देवांगन आदि शिकसा के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में बहुआयामी प्रतिभा की धनी डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें बुके(पुष्प गुच्छ), प्रशस्ति -पत्र, स्मृति -चिह्न (मोमेंटो) प्रदान किया गया।

इसके पूर्व 8 सितम्बर 2024 को विधायक द्वय माननीय श्री उमेश नंदकुमार पटेल एवं माननीया श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े की उपस्थिति में भूतपूर्व माननीय मुख्यमंत्री छ.ग.शासन श्री भूपेश बघेल द्वारा भी डॉ.मनीषा शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित हो चुकी हैं।
डॉ.मनीषा त्रिपाठी की इस गर्वीली उपलब्धि पर संकुल प्राचार्य चांदमारी श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, पूर्व संकुल प्राचार्य श्रीमती अमिता मिश्रा, वरिष्ठ व्याख्याता हाईस्कूल चांदमारी श्रीमती अर्चना स्वर्णकार,वरिष्ठ व्याख्याता हाईस्कूल रामभांठा श्री नागेन्द्र आचार्य , प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चांदमारी श्रीमती प्रेमलता चंदेल, शाला प्रबंधन समिति, विभिन्न संघ एवं संगठनों, सहपाठियों एवं इष्ट मित्रों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं संप्रेषित की हैं।









More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश