सारंगढ़ : पूरे देश भर में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर पूरे देश भर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस उपलक्ष्य में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भी विशाल रक्तदान शिविर का कार्यक्रम राधा कृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ में रखा गया। उक्त कार्यक्रम मे भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के साथ आम जन ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर मे जिला महामंत्री राजा गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी सूरज गुप्ता, रक्तदान शिविर के प्रभारी खिलेश साहू, अनुज जायसवाल, के साथ सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं आम जन उपस्थित रहे। रक्तदान किये सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित एवं आभार दिया गया।


More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश