सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महाअभियान का पर्व 2 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सदस्यता से देश में आरंभ हुआ के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश में 3 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सदस्य बनते ही राज्य में अभियान का शुरुआत हुआ, इस सदस्यता महा अभियान को भाजपा बड़े गंभीरता के साथ चला रहा है।
इसी कड़ी में सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला के सारंगढ़ विधानसभा का अब तक हुए सदस्यता का समीक्षा करने की दृष्टि से प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवम् सदस्यता अभियान सह संयोजक नवीन मार्कण्डेय पूर्व विधायक का दिनांक 22 सितंबर को सारंगढ़ प्रवास होगा।
इस बाबत सारंगढ़ स्थित मरार धर्मशाला में अपेक्षित कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक लेंगे। इस दौरान अब तक सदस्यता अभियान के प्रगति कर चर्चा करेंगे। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा श्री हरिनाथ खूँटे के द्वारा दिया गया।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न