सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विधान सभा अंतर्गत,बसना वन परिक्षेत्र के अंतर्गत
दिनांक- 07-12-2024 को गजयात्र का आयोजन संपन्न हुआ जिसमे
प्रथम चरण-परिसर माधोपाली सर्कल,बढ़ेसाजापाली अंतर्गत ग्राम-लंबर के दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर,आंगनबाड़ी केन्द्र में पोस्टर बेनर तथा स्पीकर के माध्यम से हाथियों से बचाव के उपाय तथा क्या करे क्या ना करे के संबंध में जानकारी दिया गया जिसमे
विद्यार्थियों की उपस्थिति संख्या-170(लगभग)जिसमे दल प्रभारी काशीराम डडसेना एवं सहायक हेमसागर रत्नाकर थे l
*द्वितीय चरण-गजयात्रा कार्यक्रम -ग्राम लंबर,माधोपाली के चौक चौराहे तथा बाजार में लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर,गीत चलाकर जागरूकता,पैंपलेट बाटकर एवं पोस्टर्स लगाकर लोगों को हांथी सुरक्षा के उपायों को समझाया गया जिसमे उपस्थित ग्रामीण-100(लगभग),जिसमे दल प्रभारी काशीराम डडसेना एवं सहायक हेमसागर रत्नाकर थे l
*तृतीय चरण- हाथी प्रभावित क्षेत्र ग्राम- छिर्राबाहरा के समस्त ग्रामवासियो को हाथी मानव द्वंद से बचाव के उपाय एवं हांथी आने पर क्या करे एवं क्या ना करे,विस्तार से बताया गया तथा हांथी मोर संगवारी फिल्म दिखाकर जागरूक किया गया जिसमे उपस्थिति ग्रामीण – 150(लगभग),जिसमे दल प्रभारी काशीराम डडसेना एवं सहायक हेमसागर रत्नाकर थे l








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न