सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कुछ महीने पीछे 10.11.2024 को नित्यानंद पटेल निवासी ग्राम लेन्ध्रा बरमकेला, कबड्डी मैच देखने ग्राम कुम्हारी गया था। मैच देखने के बाद रोड पर अपने मोटर सायकल के पास खड़ा था उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से आहत के सिर, कान के पास एवं गर्दन के पीछे भाग में 03-04 बार प्राण घातक हमला किया, जिससे आहत के सिर, कान के पास एवं गर्दन के पीछे गम्भीर चोट लगा है। प्रार्थी (आहत का भतीजा) के लिखित आवेदन पर से अपराध क्रंमाक 177/2024 धारा 109 (1) बी०एन०एस० का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना दिनांक से आरोपी फरार है। उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हरसंभव पतासाजी करने के उपरांत भी उनके बारे में अभी तक कोई पता नहीं चला है। घटना को गंभीरता से देखते हुए आई जी और सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) पल जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए व पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उद्घोषणा पत्र जारी किया गया । कि उक्त प्रकरण के फरार आरोपी के बारे में, जो कोई ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देगा, जिसके आधार पर प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार करायेगा, या सुचना देगा, उस व्यक्ति को उद्घोषणा के तहत् आई जी 30000( तीस हजार रुपये )और पुलिस अधीक्षक की ओर से 5000/- रूपये (पाँच हजार रूपये नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जायेगा बताने वाले व्यक्ति का पहेचान गोपनीय रखा जाएगा
सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अपराध को लगाम लगाने मे भरसक प्रयास कर रही
हर तरह की अपराध को रोकने सारंगढ़ बिलाईगढ़ की पुलिस भरसक प्रयास कर रही चाहे चोरी, डकैती, लूटपाट, शारब,गांजा, साइबर क्राइम जैसे अपराध पर लगातार जिले के थानो कार्यावही जारी है पुलिस आरोपी के साथ क्राइम नेटवर्क को तोड़ने मे लगी है
संपर्क हेतु दुरभाष नंबर
(1) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़-
(2) पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, सारंगढ़ –
(3) थाना प्रभारी बरमकेला-
(4) पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़-
9479145801
7000046687
9669582677
9479193212

More Stories
कुसुमकसा में 19.80 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन, बूथ अध्यक्षों के हाथों शुरू हुई नई परंपरा
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित