सरायपाली : गोपाल लहरिया
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार और वि.ख.शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी और बी आर सी सी सतीश स्वरूप पटेल तथा संकुल समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संकुल केंद्र केन्दूढार में भाषाओं के माध्यम से एकता और आपसी सौहाद्र बढ़ाने भाषा उत्सव का आयोजन किया गया,जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भाषा विशेषकर बच्चों के घर की भाषा में सीखने एवं बहुभाषा शिक्षण पर जोर दिया गया।
संकुल स्तरीय कार्यक्रम में बच्चे और समुदाय में लोक कला व संस्कृति एवं भाषाई विरासत का परिचय करवाते लोक नृत्य का प्रदर्शन शास. प्राथमिक शाला केन्दूढार के बच्चों ने सबका मन मोह लिया।
शास.उच्च प्राथ शाला केंदूढार के बच्चों ने स्थानीय रीति रिवाज और परंपराओं पर आधारित वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए सुंदर नाटिका का मंचन किया।
प्राथ.शाला नवाडीह के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के अन्तर्गत भारतीय एवं विदेशी वेशभूषा का प्रदर्शन का खूब वाहवाही लूटी l
प्राथ.शाला जूनाडीह,बगाईजोर, भिखापाली,कोकड़ी के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस संकुल स्तरीय कार्यक्रम में प्रधान पाठक द्वय एम एच उस्मानी और चंदन सिंह रात्रे के साथ सौभाग्य भोई,अनुपमा नायक,प्रदीप सिंह,सत्य कुमार नायक,सलमा खान,चंदराम भास्कर,सुलोचना मांझी,सुंदर लाल डडसेना,मीरा खंडेल,अंजू साहू,ज्योतिलता साहू,प्रियंका प्रधान,सिल्विया बाघ,रूपेंद्र सिंह जगत,निर्मल कुमार बारीक,शामिल रहे l
कार्यक्रम का संचालन सुंदर लाल डडसेना ने किया।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न