सारंगढ़ : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने रविवार को नियुक्ति पत्र जारी कर श्री जय प्रकाश बानी जी को सारंगढ़ नगर मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया, जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ नगर के आम जनों में भी उत्साह का माहौल है , वहीं जय प्रकाश बानी के नगर मण्डल अध्यक्ष के नियुक्ति पत्र के बाद बधाई और शुभकामनाएं के साथ मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई का क्रम चलने लगा जिस निमित्त में सारंगढ़ ये युवा नेताओं ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष को पार्टी का गमछा भेट कर बधाई दिया, जिसमें युवा नेता आशुतोष गोस्वामी, ओमकार मल्होत्रा, आयुष्मान नामदेव, गुलशन सुमन, नानू चौहान, मोक्ष यादव, कृष चौहान, सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें, साथ ही नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष श्री जय प्रकाश बानी जी से चर्चा में उन्होंने सर्व प्रथम प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व को आभार एवं साधुवाद करते हुए बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को लेकर एक साथ पार्टी का कार्य किया जाएगा किसी भी कार्यकर्ता को उपेक्षित नहीं किया जाएगा साथ ही साथ आगामी नगर पालिका सारंगढ़ चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पूरे ताकत के साथ भाजपा का नगर पालिका सारंगढ़ में अध्यक्ष बनने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं भी आभार व्यक्त किए , वहीं श्री जय प्रकाश बानी बाल्य काल से ही पार्टी से जुड़कर कार्य कर रहे है , पार्टी के भी कई सारे दायित्वों का निर्वाहन करते हुए आज पार्टी के अध्यक्ष के रूप में पार्टी हाईकमान ने जो भरोसा किया है उसका बखूबी ही परिणाम नजर आयेगा ।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न