सारंगढ़ – जमीन विवाद बदल गया मौ….त के मातम में ऐसा ही एक मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से निकल कर सामने आ रही जहा जमीन विवाद में पीट पीट कर हत्या कर दिया गया मामला सलिहा थाना का है बताया जा रहा है कि कुशभाटा गांव में एक परिवार में जमीन विवाद चल रहा था

बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि कुशभाठा में मृतक सोहन मरकाम अपनी पत्नी सुकमति मरकाम और बेटे व्यंकटेश मरकाम के साथ अपने खेत में बोवाई का कार्य कर रहे थे इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग हमारे खेत में क्यों बोवाई कर रहे हो बोल कर लाठी डंडा और टांगिया से मारपीट किया जिससे तीनो लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए पिथौरा लेजाया गया जहां गंभीर चोट लगने की वजह से इलाज के दौरान सोहन मरकाम की मौत हो गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने मृतक की पत्नी और बेटे पर भी हमला किया था जिसमें घायल है। इस घटना में पुलिस ने कार्यवाही कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही सलीहा पुलिस के द्वारा की जा रही है। एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया की अभी घायल लोगों का बयान भी लिया जाएगा जिसके आधार पर अगर इस मामले में अन्य आरोपी भी शामिल होंगे तब उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। वही इस जमीन का मामला न्यायालय में लंबित है या नहीं इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है ।

आरोपियों का नाम राजेन्द्र मरकाम उम्र 27 साल, मुकेश मरकाम उम्र 34 साल, रमेश मरकाम उम्र 48 साल, नरेश मरकाम उम्र 50 साल, लकेश्वर मरकाम उम्र 70 साल, ओमप्रकाश मरकाम उम्र 35 साल और निरेन्द्र मरकाम उम्र 36 साल निवासी ग्राम कुशभांठा है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न