February 5, 2026

ब्रेकिंग न्यूज पीएम श्री स्कूल के प्रधान पाठक और पूरे स्टॉप को नोटिस

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – लगातार स्कूलों में जिले के उच्च अधिकारियों का दौरा चल रहा है जहां एक भी लापरवाही की गई तो कार्यवाही तय आपको बता दे ऐसा ही एक मामला निकल कर सामने आया है सरिया से जहां 16 तारिक को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों के साथ प्राथमिक शाला पीएम श्री स्कूल सरिया निरीक्षण करने पहुंचे थे तभी स्कूलों में चल रही पढ़ाई को लेकर कलेक्टर ने जांच किया आखिर बच्चे कितने सिख रहे निरीक्षण के दौरान क्लास में अंग्रेजी कालखंड चल रहा था जिसमें ब्लैक बोर्ड में अंग्रेजी के सेलेब्स अनुसार लिखा था

अचानक कलेक्टर ने बच्चों से पूछा और पढ़ने को कहा जिसमें पूरे क्लास के बच्चो में सिर्फ एक बच्चे ने अंग्रेजी के लिखे शब्दों को पढ़कर सुनाया और बाकी बच्चे नहीं पढ़ जाए इस निरीक्षण के दौरान बच्चों की पढ़ाई की स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चों की पढ़ाई का स्तर बहुत कम है जिसको लेकर कलेक्टर ने स्कूल के प्रधानपाठक के साथ सभी स्टॉप को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश किया और नाराजगी भी जाहिर की बच्चे पढ़ाई में कमजोर हो रहे यह है ऐसा होना एक तरह से शिक्षकों की लापरवाही शासकीय सेवा कर्तव्य के प्रति लापरवाही है जिसको लेकर नोटिस जारी करने को कहा जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्कालीन सभी को नोटिस जारी करते हुए जवाब 3 दिवस के भीतर जवाब मांगा है

शिक्षा स्तर में सुधार के लिए निरीक्षण आवश्यक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा स्तर को बेहतर करने के लिए समय समय पर ऐसे निरीक्षण जिले के उच्च अधिकारियों के द्वारा करते रहना चाहिए ताकि स्कूलों में हो रही लापरवाही पर अंकुश लगाया जा सके और इसे तरह के कदम शिक्षा स्तर पर सुधार लाने में प्रभाव शाली होगा बल्कि जिले में शिक्षा में सुधार लाने नित नए कार्य योजना भी बनानी चाहिए जिससे हर तरह से सुधार आ सके इतना ही नहीं सिर्फ निरीक्षण ही नहीं बल्कि बच्चों की बैठने व्यवस्था और ग्रहण करने के आवश्यक वस्तुएं समय पर स्कूल खुलना और हर सब्जेक्ट की पढ़ाई होना निर्धारित समय तक क्लास लगना जैसे तमाम क्षेत्रों में सुधार लाने की आवश्यकता है फिलहाल जिस तरह से शिक्षा विभाग में निर्देश और निरीक्षण के साथ कार्यवाही हो रही संभवतः इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आने की संभावना है