शिक्षकों की अनोखी पहल घर जा कर दिया आमंत्रण|
घरघोड़ा : छात्र छात्राओं के समग्र शैक्षणिक विकास हेतु एवं विद्यालय समुदाय के मध्य समन्वयता स्थापित करने सम्बन्धी विविध उद्देश्य को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार छात्र पालक शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारीयों सदस्यों की उपस्थिति में आठ अगस्त शुक्रवार को विद्यालय परिसर में ” मेगा पालक बैठक ” का आयोजन किया गया है | बैठक को सफल बनाने हेतु कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा के प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा शिक्षक विजय पंडा द्वारा समग्र शिक्षा का वातावरण बनाने एवं छात्राओं के शैक्षिक विकास को लेकर छात्राओं के घर घर पालक संपर्क करते हुए बैठक को सफल बनाने एवं छात्राओं की विद्यालय में नियमित उपस्थिति ;नियमित अध्ययन को लेकर विचार विनिमय कर परिणाम मूलक कार्य करने को लेकर बातचीत की | पालकों से चर्चा कर पारिवारिक जवाबदेही के साथ छात्राओं के शिक्षा विकास हेतु पालकों को तत्पर रहने एवं विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ने का अनुरोध किया गया |शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ की परम्परा का निर्वाह करते हुए स्वयं सम्पर्क बनाते हुए पीली चावल प्रदान करते हुए आमंत्रित किया गया जिससे पालकों ने शिक्षकों से सहभागिता निभाने की बात कही एवं समुदाय के मध्य एक संवाद,समन्वयता का नवाचारी माध्यम बना | शिक्षकों की उक्त पहल से पालकों एवं समिति पदाधिकारीयों के मध्य विद्यालय के प्रति उत्साह का वातावरण बना है |

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन