August 10, 2025

शहीदों की याद को जीवंत रखने दुर्गापाली में लगाए जायेंगे 251 सिंदूर का पेड़ : पुरन्दर मिश्रा

खबर शेयर करें

सरायपाली : खबर निरीक्षण

रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा के गृह ग्राम सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल केदुवां अन्तर्गत दुर्गापाली में 11 अगस्त को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत कुल 500 पेड़ में से 251 सिंदूर के पेड़ लगाए जाने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,संगठन महामंत्री पवन साय,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,वन मंत्री केदार कश्यप,सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
रायपुर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है इसके साथ ही साथ शहीदों की याद को जीवंत रखने के साथ-साथ यह पहल समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगी।
जिसके सम्बन्ध में सिमरन पैलेस सरायपाली में भाजपा कार्यकर्ताओं का बैठक रखा गया जिसमें विधायक पुरन्दर मिश्रा जी का विशेष मार्गदर्शन मिला।
जिसको लेकर सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल सरायपाली,केदुवां,भंवरपुर, बलौदा एवं छुईपाली के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का महौल देखा जा रहा है!
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तर सिंह नायक,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री कामता पटेल,उपाध्यक्ष विपिन उपवेजा, जिला महामंत्री संजय शर्मा,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष चनद्रकुमार पटेल,जिला सह कोषाध्यक्ष धनेश नायक,जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी,पूर्व मंडल अध्य्क्ष विद्याचरण चौधरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू,मंडल अध्यक्ष केदुवां दण्डधर साव,भंवरपुर मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी,सरायपाली मंडल महामंत्री द्वय प्रकाश पटेल,विदित धनानिया,केदुवां मंडल महामंत्री द्वय सुरोतीलाल लकड़ा,प्रमोद पटेल,भंवरपुर मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र पटेल,छुईपाली मंडल महामंत्री द्वय धनीराम पटेल,संजय प्रधान,भाजपा युवा नेता प्रमोद सागर,उद्धव नंद,लिंगराज साहू,अंगद साहू,रुपलाल नंद,लालकुमार पटेल,गोपाल शर्मा, तरुण बारीक,आशीष सेन,पंकज साहू,मुरलीधर पटेल,किरतीकुमार पटेल,गौरीशंकर पटेल,नित्यानंद कंद,सोमनाथ पटेल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे!