जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह,बीएमओ सिदार अन्य डॉ उपस्थित रहे
सारँगढ़ – गोड़म स्वास्थ्य केंद्र में आज साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। केंद्र में दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, टीकाकरण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, तथा आगामी स्वास्थ्य शिविरों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
अस्पताल में आने वाले मरीजो के अच्छे इलाज की सुविधा के लिए बहुत सारी बिन्दुओं पर चर्चा किया गया जीवन दिप समिति गोड़म के सामान्य सभा के सभी सदस्यों की सहमति से कार्य एवम क्रय कराने की स्वीकृति प्राप्त हुई ! और आवश्यक होने पर उच्च अधिकारियों को पत्राचार करने का निर्देश दिए!

बैठक में सारँगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ,खण्ड चिकित्सा अधिकारी सारंगढ डॉ आर एल सिदार मनोनीत सदस्य सदन लाल चौहान ,ओमप्रकाश कुर्रे सचिव/ प्रभारी अधिकारी गोड़म पी एच ई सारंगढ,श्रीमती हेमलता साहू सदस्य, नीतु शर्मा सदस्य, श्री यु.के.तिवारी सदस्य, श्रीमती हेमबाई दिव्या सदस्य जितेंद्र पटेल आर.एम.ए,.गीता मनहर ओ.ए.ओ.,श्रीमती एवंती पटेल स्टाफ नर्स, एवम अन्य सदस्य गणो की उपस्थिति रही

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन