सारंगढ़ – विकास खण्ड – सारंगढ़ के बीआरसी सत्येंद्र बसंत द्वारा संकुल समन्वयकों की बैठक में 14 नवम्बर को एफ एल एन मेला नियमानुसार पालकों , एसएमसी सदस्यों को शामिल कराने के लिए प्रेरित किया गया। विकसित भारत में सभी शिक्षकों को पंजीयन करना अनिवार्य बताया गया। यू डाइस 3 दिवस में शत प्रतिशत पूर्ण करना अनिवार्य है। बैठक की जानकारी मिलते ही संवेदनशील जिला शिक्षा अधिकारी महोदय जे आर डहरिया जी बी आर सी – सीएसी मीटिंग में संकुल समन्वयकों को विभागीय गतिविधियों पर गम्भीरतापूर्वक चर्चा कर विभिन्न विषयों जैसे अपार आई डी शत प्रतिशत 30 नवम्बर तक पूर्ण करने एवं विभागीय पोर्टल ऑन लाईन कार्यों को त्वरित पूर्ण करने , जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में बीईओ कोसले एवं समस्त संकुल समन्वयक सारंगढ़ ब्लाक उपस्थित रहे।








More Stories
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद