February 5, 2026

परसकोल(बसना)में अंतर्राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन

खबर शेयर करें

बसना : खबर निरीक्षण

बसना विकास खंड के अंचलों में खेलों का उत्सव एक बार फिर से लौट आया है।
MSCT परसकोल के तत्वाधान में आगामी 14 नवंम्बर से 16 नवंम्बर तक मध्य भारत का सबसे बड़ा कब्बड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से प्रो कबड्डी के खिलाड़ी एवं प्रतिभागियों के दल बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे ।
कबड्डी जोश एवं जुनून का खेल है एवं इस प्रतियोगिता में दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है और
विभिन्न जिले एवं पड़ोसी राज्यों, आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से बहुत अधिक संख्या में खेल प्रेमी इस प्रतियोगिता को देखने पहुंचते हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 40000₹ एवं ट्रॉफी,द्वितीय पुरस्कार 25000₹ एवं ट्रॉफी,तृतीय पुरस्कार 15000₹ एवं ट्रॉफी तथा चतुर्थ पुरस्कार 10000₹ एवं ट्रॉफी रखी गई है।
स्थानीय टीमों की प्रतिभा को निखारने के लिए MSCT द्वारा स्थानीय खिलाड़ियों के लिए भी विभिन्न आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं जिसमे प्रथम पुरस्कार 5000₹,द्वितीय पुरस्कार 3000₹,तृतीय पुरस्कार 1000₹ एवं चतुर्थ पुरस्कार 1000₹ है l