February 5, 2026

सरसींवा में विकास की नई राह : भाजपा प्रवक्ता बेदराम जांगड़े के प्रयासों से प्रारंभ हुआ एसडीएम लिंक कोर्ट

खबर शेयर करें

1.क्षेत्रवासियों को मिलेगा त्वरित प्रशासनिक न्याय, 2.समय-धन दोनों की होगी बचत

सारंगढ
सरसींवा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और लोकप्रिय जननेता बेदराम जांगड़े के निरंतर प्रयासों एवं जनहितैषी पहल से एसडीएम लिंक कोर्ट की शुरुआत हो गई है। वर्षों से चल रही यह मांग अब पूरी होने के साथ ही सरसींवा और आसपास के गांवों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी । आज एसडीएम लिंक कोर्ट स्थापना के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम प्रफुल्ल रजक सहित सरसींवा नगर के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

उल्लेखनीय है कि अब तक राजस्व, नामांतरण, बंटवारा, नक्शा-खसरा, जाति-निवास-आय प्रमाणपत्र, विवादित मामलों,ज्ञापन तक के लिए सहित कई प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को बिलाईगढ़ के चक्कर लगाने पड़ते थे।

लिंक कोर्ट शुरू होने से—
लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता खत्म

समय और धन दोनों की बचत

राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों का त्वरित निराकरण

स्थानीय स्तर पर न्यायिक सुविधा उपलब्ध

ग्रामीणों को परेशानी से मुक्ति, वृद्ध-महिलाओं को विशेष राहत

व्यापार एवं स्थानीय गतिविधियों को गति

बेदराम जांगड़े लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री, प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाते रहे हैं।
उनकी लगातार पैरवी, संवाद और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि आज सरसींवा में यह महत्वपूर्ण सुविधा प्रारंभ हुई है।
स्थानीय लोग उन्हें जमीनी, संघर्षशील और कर्मठ नेता की संज्ञा देते हैं, जो हमेशा जनता की आवाज को शासन तक मजबूती से पहुँचाते हैं।

लिंक कोर्ट की शुरुआत पर बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
सबने एक स्वर में कहा कि यह सुविधा सरसींवा को प्रशासनिक रूप से एक नए स्तर पर ले जाएगी।

क्षेत्र के बुद्धिजीवियों,गणमान्य नागरिकों ने बेदराम जांगड़े के प्रति आभार जताते हुए कहा कि—
यह कदम जनता को वास्तविक रूप से लाभान्वित करने वाला है। सरसींवा तहसील में श्री जांगड़े के प्रयासों से एसडीएम लिंक कोर्ट जैसी सुविधा मिली है जिसकी जरूरत वर्षों से थी।

सरसींवा में एसडीएम लिंक कोर्ट की शुरुआत न सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया है बल्कि यह क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री जांगड़े के एसडीएम लिंक कोर्ट स्थापना के अनुकरणीय प्रयास के लिए क्षेत्र के अधिवक्ताओं,कार्यकर्ताओ,जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने आभार व्यक्त किया है । वही इस अवसर पर प्रमुख रूप से रेशम कुर्रे, सुनील शर्मा, श्यामू पांडे, कार्तिकेश्वर यादव, राजेंद्र निराला, प्रदीप यादव, संतोष साहू, सुनील यादव, भूषण भारद्वाज, रामेश वारे, बद्री भारद्वाज, भूपेंद्र पांडे, गुड्डू साहू, बबला केशरवानी, किशन शर्मा उपस्थित रहे ।