सारंगढ़ – सारंगढ़ थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ स्कूल से घर लौट रहे कक्षा 10वीं के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित छात्र श्याम मिंज, निवासी ग्राम खम्हारडीह, रोज़ की तरह पढ़ाई कर स्कूल गया था।

घटना 10 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है, जब स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब एक बजे घर लौटते समय गांव के ही कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की गई और बाद में धारदार हथियार से पीठ व पेट के दाहिने हिस्से पर हमला किया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को सारंगढ़ के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीड़ित के पिता ने सारंगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

More Stories
Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।
बिग ब्रेकिंग,सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।