February 5, 2026

जिला भाजपा का परिचयात्मक बैठक सम्पन्न,

खबर शेयर करें

बालोद – नव नियुक्त जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों का जिले में प्रथम आगमन हुआ। जिला भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। नियुक्ति के पश्चात जिला कार्यालय में संयुक्त परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्रों पर दीप प्रज्वलन कर हुई।
संपूर्ण संचालन महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया।
जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला प्रभारी संध्या परधनिया, विधानसभा प्रभारी दीपक म्हस्के एवं चंदूलाल साहू का भाजपा गमछा एवं फूलमाला से स्वागत किया।

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने सभी प्रभारियों का राजनीतिक परिचय कराया। उन्होंने बताया कि ये सभी कठिनाइयों का सामना कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

दीपक म्हस्के (बालोद विधानसभा प्रभारी):* किसान एवं जैविक खेती करने वाले। बिहार चुनाव में उल्लेखनीय योगदान। इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार उपक्रम) के सदस्य एवं राज्य मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष।

संध्या परधनिया (जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री):* 2010 में जिला पंचायत दुर्ग सदस्य, कृषि उपज मंडी बेमेतरा सदस्य, दुर्ग महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, भाजपा महिला मोर्चा बेमेतरा अध्यक्ष, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री। महासमुंद सह-प्रभारी के रूप में बूथ स्तर तक सक्रिय।

चंदूलाल साहू (डौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी, पूर्व सांसद एवं राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष):* गरियाबंद जिले के राजिम (देवी गांव) निवासी। पंचायत से संसद तक का सफर—2003 में राजिम विधायक, कृषि उपज मंडी राजिम सदस्य, 2014-19 में दो बार लोकसभा सदस्य। वर्तमान में ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त।

जैन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इनसे प्रेरणा लें—ये जीरो से शुरू कर पार्टी एवं देश सेवा में लगे हैं।

प्रभारियों के उद्बोधन:

संध्या परधनिया:* चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करें, जैसे घर बनाने में समय लगता है। 2028 के तीनों विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य। वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा, महिला मोर्चा को बैठकें बुलाएं। कार्य बांटकर पार्टी मजबूत करें।
दीपक म्हस्के:* लोकप्रियता से नहीं, संगठन की बूथ-स्तरीय सक्रियता एवं मैनेजमेंट से चुनाव जीतते हैं। जातिगत समीकरण, बूथ फोकस एवं रणनीति पर काम करें। कमर कसकर तैयार हों।
चंदूलाल साहू:* प्रदेश में भाजपा सरकार है, लेकिन बालोद के तीनों विधानसभा खाली। बूथ मजबूत करने एवं पिछली चूकों पर चर्चा करें। सभी की जिम्मेदारी है सुधार लाना।

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने जिले की विस्तृत जानकारी एवं आंकड़े प्रस्तुत किए।

इस बैठक में उपस्थित रहे-प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, राज्य वनोपज उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, अभिषेक शुक्ला (प्रदेश समिति सदस्य एवं बिलासपुर संभाग सह-प्रभारी), जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पवन साहू, महामंत्री राकेश छोटू यादव एवं सौरभ लूनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, तोरण साहू, ठाकुर रामचंद्राकर, कौशल साहू, टिनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर, सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू, चंद्रलता साहू, पूजा मोंटी यादव, निशा योगी, हरीश कटझरे, जितेंद्र साहू, कांति सोनबरसा, मुकेश कौडो, पुरुषोत्तम चंद्राकर, प्रमोद जैन, प्रदीप साहू, कुंतीबाई देवांगन, लाल नरेंद्र सिंह टेकाम, कमलेश सोनी, मनोज दुबे, कांति सोनेश्वरी, लक्ष्मी साहू, प्रभा नायक, चुन्नी मानकर, चंद्रिका गंजीर, तेजराम साहू, कुंती सिंन्हा, राजू रावटे, नेहा उपाध्याय, दुर्गानंद साहू, नीतीश मोंटी यादव, त्रिलोकी साहू, अश्वनी यादव, होरीलाल रावटे, राजेश दसोडे, विनोद जैन, कमल पनपालिया, अमित चोपड़ा, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, टुकेश्वर पांडे, खेमलाल देवांगन, कुसुम शर्मा, उत्तर धीरेंद्र रुपेश नायक, युवराज मारकंडे, प्रकाश सिंन्हा, कुलदीप साहू, विश्वास गुप्ता, सुरेश साहू, अकबर तिगाला, कृतिका साहू, विकास साहू, आदित्य पिपरे, दुर्जन साहू, दानेश्वर मिश्रा, रामसहाय साहू, चंद्रहास देवांगन, संजय साहू, नरेंद्र सोनवानी एवं जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।