बिलाईगढ़ – फर्जी चावल आहरण करने का मामला सामने आया आज कलेक्टर जनदर्शन में शासकीय उचित मुल्य दुकान क्र 522007128 जय मॉ समलाई दाई स्व. सहायता समूह ग्राम मलुहा के संचालक द्वारा आफ लाईन वितरण होने के कारण वर्षों से पलायन हितग्राहीयों के नाम से राशन निकालने तथा ग्राम के सभी कार्डधारियो से प्रतिमाह 3 रु अतिरिक्त लेने के संचालक के विरुद्ध कलेक्टर से शिकायत पत्र सौपा गया है जिसमे सलिहा पंचायत के ग्राम मलुहा में शा.उ मु.दु.क्र 522007128 जय माँ समलाई दाई स्व सहायता समूह के नाम से संचालित हो रहा है जिसका अध्यक्ष श्रीमती शांति बाई डडसेना है जिसका पति संतकुमार डडसेना जो संचालक के रूप में कार्य करते हुए सभी पलायन हितग्राहीयों व मृत व्यक्तिओ के नाम से कई महिनों का राशन निकाल कर तथा ग्राम के सभी हितग्राहीयों से प्रतिमाह 3 रु अतिरिक्त जब से दुकान चला रहा है तब से ले रहा है तथा दुकान भी मनमानी तरीके से जब मन में आए तब खोलता है जिससे ग्रामीण परेशान है।
जिसका हम ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर अपने पैसो का रौब दिखाते हुए किसी झुठे केश में फसाकर अंदर करवाने की धमकी देता है जिससे हम डर जाते है तथा पुरा अधिकारी निचे से लेकर ऊपर तक कमीशन देता हूँ तो वो लोग मेरा क्या कर लेंगें कहकर मनमानी कर रहे है जब की इस संचालक के खिलाफ पहले और शिकायत हो चुका है जिस पर कोई कार्यवाही नही हुआ। ऐसे समिति को निकालकर ग्राम पंचायत या किसी अन्य समिति को संचालन करने की अनुमति देवे जिससे हम ग्रामीणों को राशन लेने में कोई परेशानी ना हो।
जब भी कोई जॉच में अधिकारी आवे तो आवेदक को सूचना कर देवे ताकि पहले जैसे लेन-देन वाली शंका ना हो।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न