विद्यालय मे छात्राओं के हित का अभिनव प्रयास|
घरघोड़ा : छात्राओं के शैक्षणिक विकास हेतु छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शिक्षकों द्वारा विविध प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है | जिसके लिए विद्यालय सदैव प्रयत्नशील रही है |इसी संदर्भ मे टी. आर. एन. भेंगारी घरघोड़ा के द्वारा छात्राओं के शैक्षणिक विकास एवं भाषायी दक्षता को लेकर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |जिसमें छात्राओं ने प्रतियोगिता मे अपनी सहभागिता निभाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया |कक्षा वार एवं विषय विन्दुवार भाषण प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर स्थान बनाने वाली छात्राओं सहित समस्त प्रतिभागी छात्राओं को पुरुस्कार प्रदान करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया गया |इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा की उपस्थिति सहित टी. आर. एन.एनर्जी भेंगारी घरघोड़ा के निलेश मोंगा उप महाप्रबंधक, वायुनंदन पाण्डेय विभागाध्यक्ष सुरक्षा प्रशासन ( टी.आर.एन. एनर्जी ) ने कार्यक्रम प्रारम्भ करते हुए छात्राओं को सम्बोधित किया एवं स्कूली शिक्षा का जीवन पर पढ़ने वाले प्रभाव पर अपना संदेश प्रदान किया| आयोजित भाषण शिक्षा प्रतियोगिता मे दिशा महंत आकांक्षा कुम्हार धानी चौहान, मेघा यादव अन्नपूर्णा राठिया आकृति महंत, आँचल भोय मुस्कान कुम्हार अनामिका महंत आदि ने सर्वोत्तम स्थान बनाते हुए पुरुष्कार ग्रहण किया|इस अवसर पर कविता शर्मा सुभाषिनी पटनायक सच्चिदानंद पटनायक निवेदिता सिंह ठाकुर कमलेश गुप्ता आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास करने एवं प्रतिदिन विद्यालय मे उपस्थित रहते हुए शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हुए विद्याभ्यास करने,बोर्ड परीक्षा मे उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मार्गदर्शन दिया|इस अवसर पर अल्प समय के लिए उपस्थित विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर ने स्कूली शिक्षा विभाग के समस्त निर्देशों का परिपालन करते हुए विद्यालयों मे गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले ऐसी समय नियोजन सुनिश्चित हो | कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक विजय पंडा ने विद्यालय मे संचालित एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों, गतिविधियों की जानकारी दी | उक्त प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन से छात्राओं के शिक्षा विकास पर सकारात्मक पड़ेगा |

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन