सरायपाली : खबर निरीक्षण
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जन आशीर्वाद कार्यालय सरायपाली में भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ युवा नेता भाजपा मंडल सरायपाली के अजा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष,पूर्व सरायपाली मंडल महामंत्री,संगठन के प्रति सदैव निष्ठावान,सक्रिय एवं कर्मठ,सरल-सहज व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी युवाओं के प्रेरणास्रोत तथा युवा दिलों की धड़कन हमारे परम स्नेही भाई प्रमोद सागर को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा महासमुंद जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी दायित्व पर नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने श्री प्रमोद सागर जी को हृदय की गहराइयों से हार्दिक बधाई देते हुए आकाशभर की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
यह नियुक्ति उनके निरंतर संघर्ष,संगठन के प्रति अटूट निष्ठा,अथक परिश्रम एवं जनसेवा के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा महासमुंद जिला संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं एवं विकास की रोशनी पहुँचेगी।
प्रमोद सागर की दूरदर्शी सोच,सशक्त नेतृत्व क्षमता,सहज व्यवहार एवं युवाओं से गहरा जुड़ाव निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा एवं वे समाज के सर्वांगीण विकास हेतु प्रभावी कार्य करते हुए युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श एवं प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित होंगे।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं अपार शक्ति की कामना की ताकि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा,समर्पण एवं सफलता के साथ करते हुए समाज,संगठन और राष्ट्र के विकास में ऐतिहासिक योगदान दे सकें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी,प्राधिकृत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह,मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा,जनपद सभापति प्रतिनिधि लालकुमार पटेल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन साहू,मंडल कोषाध्यक्ष तरुण बारीक,सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रोहित साहू,मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र पटेल,किरोटी स्वांई,अशोक राणा,रामलाल सिदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन