बालोद – दिनांक 18/12/2025 को ग्राम पंचायत तरौद के हाई स्कूल मैदान में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई की गई।
कार्यक्रम में सरपंच धर्मेन्द्र कुमार रामटेके, सचिव सीमा सेन सहित पंचायत के पंचगण—श्रीमती राधिका पटेल, श्रीमती चंदिका बाई निषाद, श्रीमती मान बाई, श्रीमती जानकी यादव, श्रीमती राधिका निर्मलकर, श्रीमती तुकेश्वरी साहू, श्रीमती प्रतिमा ठाकुर, श्रीमती श्याम बाई ठाकुर तथा देवलाल ठाकुर—की सक्रिय सहभागिता रही।

इसके साथ ही महिला स्वच्छता समूह, अन्य महिला समूहों, युवा साथियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया। सभी ने सामूहिक प्रयास से मैदान को स्वच्छ बनाया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

More Stories
Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।
बिग ब्रेकिंग,सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।