रायपुर : खबर निरीक्षण
रायपुर पुरानी बस्ती में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ जो कि 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 21 दिसंबर 2025 तक कथा समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक अमृतमय धारा प्रवाहित हो रही है जिसमें व्यास कथावाचक आचार्य आशीष महाराज के मुखारविंद से अमृतमय धारा का प्रवाह हो रहा है और भक्तजन श्रद्धा,भक्ति भाव से युक्त होकर के श्रवण पान कर रहे हैं l
पत्रकारों की चर्चा में पं.आशीष महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत महापुराण,भगवान् वेदव्यास जी ने इसीलिए रचना की है ताकि हम सभी श्रीमद् भागवत महापुराण के अमृतमय वर्षा से सिंचित होते हुए इस जीवन को दया,ज्ञान और भक्ति के रूप में परम् कल्याण की ओर ले चलें और हमें क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए इसका हमें बोध हो,वास्तव में श्रीमद् भागवत कोई साधारण ग्रंथ नहीं है इसे आप पंचम वेद कहिए तो भी कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि इसमें संपूर्ण ज्ञान है,गंगा नदी में अत्यधिक नहाने पर तो संभवतः जुकाम भी हो सकता है किंतु इस श्रीमद् भागवत रूपी गंगा में जितना डुबकी लगाएंगे उतने ही दिव्य होते जाएंगे l
इस परम् कल्याणकारी श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक लूनिया जैन परिवार एवं सिंह परिवार हैं l
श्रीराम कथा,श्रीमद् भागवत कथा,शिव महापुराण कथा एवं समस्त धार्मिक अनुष्ठान के लिए संपर्क करें पं.आशीष महाराज रायपुर पंडरी मो.नं.-9111192391

More Stories
जिले के प्रमुख स्कूलों में “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन
छत्तीसगढ़ में 23 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले
बसना के 3 खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित