बालोद।
ग्राम पंचायत सिंगनवही के किसानों ने खरीफ फसल में आंशिक रकबे पर धान एवं शेष भूमि पर मक्का, दलहन एवं तिलहन फसल लगाने की अनुमति की मांग की है। इस संबंध में किसानों द्वारा जिला कलेक्टर, बालोद के नाम जिला जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया।

किसानों का कहना है कि ग्राम सिंगनवही के कुछ कृषकों के पास बोरेल एवं सीमित सिंचाई सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में वे लगभग 0.80 हेक्टेयर रकबे में धान फसल तथा शेष कृषि भूमि में मक्का, दलहन एवं तिलहन जैसी कम पानी वाली फसलों की खेती करना चाहते हैं। किसानों ने सामूहिक सहमति से यह निर्णय लिया है ताकि जल संसाधनों का संतुलित उपयोग किया जा सके।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि सीमित जल उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय पूरी तरह व्यवहारिक एवं कृषि हित में है। किसानों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सीमित रकबे में धान फसल लगाने की अनुमति प्रदान की जाए, जिससे वे नियमानुसार फसल बोनी कर सकें।
अब किसानों को जिला प्रशासन के निर्णय का इंतजार








More Stories
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद