डौंडी।
नगर पंचायत डौंडी के विभिन्न वार्डों में खुलेआम बिक रही अवैध शराब से बढ़ती नशाखोरी, चोरी, गाली-गलौज, पारिवारिक कलह एवं अन्य गंभीर अपराधों को लेकर नगर में आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर आज नगर के जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने एकजुट होकर डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए अवैध शराब बिक्री पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वार्ड क्रमांक 04, 05 सहित अन्य वार्डों में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है, जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और महिलाएं एवं बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। अवैध शराब के कारण नशे में धुत लोगों द्वारा आए दिन विवाद, मारपीट और असामाजिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया और अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रखने की बात कही।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मोहंतीन चौंरका, वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद यदुनंदन देवहारी, वार्ड क्रमांक 05 की पार्षद रेखा चौहान, हितेन्द्र धनकर सहित अन्य वार्डों के पार्षद एवं बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं उपस्थित रहीं।
नगरवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अवैध शराब बिक्री पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई, तो वे जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

More Stories
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र