सारंगढ़-बिलाईगढ़ – तैलिक वंश की आराध्य देवी, जगकल्याणी माता कर्मा की जीवनी और भक्ति पर आधारित हिन्दी फीचर फिल्म ‘मेरी माँ कर्मा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। 5 अप्रैल चैत्र कृष्ण-11, पापमोचनी एकादशी (कर्मा जयंती) पर्व पर यह फ़िल्म देशभर के सभी सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित होगी। छत्तीसगढ़ के कसडोल निवासी डीएन साहू और यूके साहू इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर हैं। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बड़े पर्दे की इस ऐतिहासिक और धर्म-कर्म-अध्यात्म पर केंद्रित फ़िल्म को देखने लोग लालायित हैं।
धार्मिक फ़िल्म मेरी माँ कर्मा के प्रांतीय स्टार प्रचारक श्री संजय साहू ने बताया कि भक्तिभाव से परिपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म है। इसके प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, तहसील, परिक्षेत्र और गांव-गांव में हजारों स्टार प्रचारक द्वारा डिजिटल सोसल मीडिया, प्रिंट मीडिया, बैनर पोस्टर एवं जगह जगह में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन- जन तक फ़िल्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। फ़िल्म रिलीज होने के पहले ही जिस तरह का माहौल बना है, उससे इस धार्मिक फ़िल्म को अपार सफलता मिलने की संभावना है।
संजय साहू ने मीडिया को आगे बताया कि चलचित्र का मानव जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। हम अपने समृद्ध इतिहास को जानेंगे नहीं, तब मानेंगे कैसे? इसी क्रम में इस फ़िल्म का निर्माण किया गया है। इतिहासकारों द्वारा उपेक्षित माता कर्मा की जीवनी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस फ़िल्म का निर्माण कराया गया है। मानव समाज के लिए माता कर्मा के योगदान को फ़िल्म में रेखांकित किया गया है।
संजय साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ साथ पूरे देश वशियों साहू समाज एवं सभी समाज के लोगो से इस धार्मिक फ़िल्म मेरी माँ कर्मा को देखने की अपील की है


More Stories
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं