July 4, 2026

मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली

खबर शेयर करें

सारंगढ़ से सरसीवा जाने वाले मुख्य मार्ग पर आज शाम तक़रीबन 6 बजे आसपास अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है राहत की बात यह रही कि जिस वक्त पेड़ सड़क पर गिरा, उस समय बारिश की वजह से सड़क लगभग खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि शाम के समय हुई बारिश के दौरान सारंगढ़-सरसीवा जाने वाले मुख्य मार्ग चंदाई के पास  अचानक एक बड़ा पेड़ सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए बंद हो गया है

हालांकि, उस वक्त सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल दोपहिया वाहन चालक सड़क के किनारे से किसी तरह निकल रहे हैं, जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पेड़ गिरने के बाद मार्ग बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा बरसात मे राहगीर भी सावधानी जरूर बरते