DLC बैठक में पुराने कार्यों के क्लोजर और आवश्यक कार्यों के विस्तार को मिली स्वीकृति
पुराने एवं अपूर्ण कार्यों का नियमानुसार क्लोजर, पात्र कार्यों को दिया गया एक्सटेंशन
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 जुलाई 2026/ कलेक्टर पदमिनी भोई साहू की अध्यक्षता में समय-सीमा (टीएल) बैठक के उपरांत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति (DLC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न मनरेगा कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में ऐसे पुराने मनरेगा कार्यों का परीक्षण किया गया जिन्हें विभिन्न प्रशासनिक अथवा तकनीकी कारणों से अब आगे संचालित किया जाना संभव नहीं है। ऐसे कार्यों को नियमानुसार क्लोजर करने का निर्णय लिया गया। वहीं जिन कार्यों को आगे जारी रखा जा सकता है, उन्हें VB GRAMG के प्रावधानों के तहत आवश्यक एक्सटेंशन प्रदान करने की गई, ताकि संबंधित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जा सके।

इसके अलावा जिन कार्यों में भौतिक रूप से कार्य पूर्ण हो चुका है तथा जिनका फिजिकल कम्प्लीशन सर्टिफिकेट (CC) मनरेगा पोर्टल पर दर्ज है, ऐसे कार्यों का भी नियमानुसार क्लोजर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में लंबित कार्यों को नविन योजना VB GRAMG के दिशा निर्देश के तहत शीघ्र निस्तारण, रिकॉर्ड के अद्यतन एवं कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में कलेक्टर पदमिनी भोई साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा जिला स्तरीय समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंद हो चुके मनरेगा योजना के सभी कार्यों का नविन योजना VB GRAMG के तहत समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए।








More Stories
भोले भाले ग्रामीण की जमीन हड़पने का षड्यंत्र,,,अधिकारी पटवारी की मिली भगत से फर्जीवाडा को अंजाम – पीड़ित का बड़ा आरोप
प्रदेश मे 19 अधिकारीयों का तबादला देखे सूची,,,सारंगढ़-बिलाईगढ़ के CEO इंद्रजीत बर्मन भी हटाए गए
सारंगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: उमेश साहू होंगे नए एसडीएम,