July 14, 2026

जनपद अध्यक्ष ममता सिंह ने जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी से की सौजन्य मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा

सारंगढ़। नवीन जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह…

खबर शेयर करें

सारंगढ़। नवीन जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने जनपद के सभापतियों एवं जनपद सदस्यों के साथ सौजन्य भेंट की। इस दौरान सारंगढ़ जनपद क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह ने नवागत जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सारंगढ़ जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए जिला पंचायत के मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता है। आने वाले समय में शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने हेतु सीईओ से सहयोग की अपेक्षा जताई।

जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने आश्वस्त किया कि जनपद की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा और क्षेत्र के विकास कार्यों में हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।इस अवसर पर जनपद सभापति कोमल शशी पटेल, सभापति रोहित महिलाने, सतीश अजय, अशोक पटेल, राजकमल अग्रवाल एवं विधायक प्रतिनिधि अरुण मालाकार सहित अन्य जनपद सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर जनपद सभापति कोमल शशी पटेल, सभापति रोहित महिलाने, सतीश अजय, अशोक पटेल, राजकमल अग्रवाल एवं विधायक प्रतिनिधि अरुण मालाकार सहित अन्य जनपद सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।