सरायपाली : खबर निरीक्षण
एकीकृत बाल विकास परियोजना सरायपाली अंतर्गत सेक्टर केदुवां के आंगनबाड़ी केंद्र आंवलाचक्का (बी) में पदस्थ सहायिका श्रीमती डिग्रीमोती उरांव को लगातार प्राप्त शिकायतों एवं जांच में अनियमितताएं प्रमाणित होने के बाद तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।परियोजना अधिकारी,एकीकृत बाल विकास परियोजना सरायपाली द्वारा जारी आदेश के अनुसार,सेक्टर पर्यवेक्षक की जांच प्रतिवेदन एवं सक्षम अधिकारियों द्वारा शिकायतों की जांच में आरोप सही पाए गए। संबंधित सहायिका को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर भी दिया गया,किंतु उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया और साथ ही साथ कार्य के प्रति बार-बार अनियमितता एवं लापरवाही बरतने की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य एवं बाल कल्याण समिति के निर्णय तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रचलित दिशा-निर्देशों के तहत यह कार्यवाही की गई।
आदेशानुसार श्रीमती डिग्रीमोती उरांव को आंगनबाड़ी सहायिका के पद से तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया गया है।
इस संबंध में कलेक्टर महासमुंद,अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व),जिला कार्यक्रम अधिकारी,जनपद पंचायत सरायपाली,संबंधित ग्राम पंचायत,सेक्टर पर्यवेक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को भी सूचना प्रेषित की गई है।
यह कार्यवाही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता,पारदर्शिता,जवाबदेही एवं हितग्राहियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।








More Stories
चांदमारी स्कूल में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की प्रथम बैठक संपन्न
11 अधिकारियों पर सरकार सख्त!” “जॉइन नहीं किया तो हुआ बड़ा एक्शन”,,,सरकार ने मंत्रालय से कर दिया भारमुक्त,,, अब बरमकेला बिलाईगढ़ सीईओ जाना तय
जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, नौकरी पक्की करने और धान खरीदी प्रभारी बनाने के नाम पर लाखों की रिश्वत का खेल!